Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खतरनाक मोड़ पर रूस-यूक्रेन युद्ध! जवाबी हमले में रूसी सेना ने कीव पर दागी मिसाइल; अलर्ट हुआ बेलारूस

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Sun, 18 Aug 2024 11:50 PM (IST)

    Russia-Ukraine War रूस-यूक्रेन का युद्ध भीषण होता जा रहा है। कु‌र्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के लगातार हमले के बीच रूस ने भी काउंटर अटैक करते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया है। रूस ने कीव पर कई मिसाइल दागीं। उधर यूक्रेन ने कु‌र्स्क में हमले में एक पुल को ढहा दिया जिससे रूसी सेना तक पहुंचने वाली मदद के प्रयासों की चुनौती बढ़ गई है।

    Hero Image
    Russia-Ukraine war: यूक्रेन ने कुर्स्क में एक अन्य पुल को निशाना बनाया है। (File Image)

    एपी, कीव। रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना लगातार हमला जारी रखे हुए। कु‌र्स्क में रूस के जवाबी हमले को कमजोर करने के लिए यूक्रेन ने एक अन्य पुल को निशाना बनाया है। इसके कारण रूसी सेनाओं की आपूर्ति पर असर पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, मास्को यहां तक पहुंचने के लिए पोंटून और अन्य माध्यमों का उपयोग कर सकता है। यूक्रेनी वायु सेना की ओर से शुक्रवार को एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें क्षतिग्रस्त पुल नजर आ रहा है। दो दिन पहले ही सियाम नदी पर बने एक अन्य पुल को ध्वस्त कर दिया गया था।

    रूस के लिए बढ़ी चुनौती

    आधिकारिक रूप से साफ नहीं हो पाया कि दूसरा पुल कहां है, लेकिन एक रूसी टेलीग्राम चैनल की ओर से कहा गया है कि यह सियाम पर जवान्नो के पास स्थित है। रूस की मैश समाचार साइट के अनुसार, हमलों के कारण क्षेत्र में अब केवल एक ही पुल बचा रह गया है। इसके कारण रूसी सेना तक पहुंचने वाली मदद और क्षेत्र से आम नागरिकों को निकालने के मॉस्को के प्रयासों की चुनौती बढ़ गई है।

    यूक्रेन का प्रयास है कि वह जीते हुए क्षेत्र पर अपना कब्जा बरकरार रखे। वहीं, रूस के रोस्तोव में यूक्रेनी ड्रोन के मलबे की चपेट में आकर एक गोदाम में आग लग गई। वहां डीजल का भंडारण किया गया था। इस बीच, रूस ने रविवार को कीव पर मिसाइलों से हमला बोला है। हमले में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रयोग किया गया है। इस महीने रूस की ओर से कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से तीसरा हमला है। रूस हर छह दिनों के बाद यहां मिसाइलें दाग रहा है। हालांकि, यूक्रेनी वायु सुरक्षा प्रणाली की ओर से इन्हें मार गिराया गया।

    बेलारूस ने यूक्रेनी सीमा पर बढ़ाई सेना

    बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने रविवार को कहा कि यूक्रेन ने बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर 120,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है और मिन्स्क ने पूरी सीमा पर अपने लगभग एक तिहाई सशस्त्र बलों को तैनात किया है।

    पुतिन ने विदेश मामलों के लिए पहले उप मंत्री की नियुक्ति की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के रक्षा और राजनयिक नेतृत्व में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। अन्ना त्सिविलेवा को राज्य सचिव और उप रक्षा मंत्री और सर्गेई बुटिन को विदेश मामलों के पहले उप मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।